गोल्डन ग्लोब 2020 का समापन हो चुका है। सेरेमनी में सबसे ज्यादा चर्चा बेस्ट फिल्म '1917' की रही। फिल्म ने बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट मोशन पिक्चर के तौर पर दो बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए। वहीं, बेस्ट अंग्रेजी वेबसाइट हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार 'जोकर' ने दो अवॉर्ड जीतकर गोल्डन ग्लोब में इतिहास रच दिया है। पहली बार किसी कॉमिक बुक फिल्म ने दो अवॉर्ड जीते हैं।
जोकिन आखिरी बार 2015 में 'इन हेरेंट वाइस' के लिए म्यूजिक-कॉमेडी कैटेगिरी में नॉमिनेट हुए थे। वे इसी कैटेगिरी में साल 2006 में 'वॉक द लाइन' के लिए बेस्ट एक्टर खिताब जीत चुके हैं। बेस्ट एक्टर बने जोकिन फीनिक्स को उनके किरदार के लिए पहले ही क्रिटिक्स और दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया है। क्रिटिक्स अनुमान लगा रहे हैं कि वो 'जोकर' के लिए ऑस्कर भी जीत सकते हैं। अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस जूडी गारलैंड के जीवन का किरदार निभाने वालीं रिनी जेलवेगर को बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला।
‘रॉकेटमैन’ के ‘आई एम गॉना लव मी अगेन’ को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग का पुरस्कार मिला। ‘फ्रोजन 2’ और ‘द लॉयन किंग’ जैसी बड़ी फिल्मों को पछाड़कर इस साल बेस्ट एनिमेटेड मोशन पिक्चर का अवॉर्ड ‘मिसिंग लिंक’ ने जीता। ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड’ में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का खिताब ब्रैड पिट को मिला। उन्होंने टॉम हैंक्स, अल पचीनो और जो पेस्की जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। वहीं, फिल्म के डायरेक्टर क्वेंटिन टैरेंटीनो को बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड भी मिला।
म्यूजिकल-कॉमेडी कैटेगिरी में इस बार क्वैंटिन टैरेंटीनो की 'वन्स अपॉन ए टाइम' को बेस्ट मूवी चुना गया है। म्यूजिक-कॉमेडी कैटेगरी में ‘रॉकेटमैन’ के लिए टैरॉन ईगर्टन को बेस्ट एक्टर (मेल) का पुरस्कार दिया गया। वहीं, इसी कैटेगरी में ऑक्वाफीना ‘फेयरवेल’ के लिए बेस्ट एक्टर (फीमेल) चुनी गईं। टेलीविजन सीरीज की म्यूजिकल और कॉमेडी कैटेगरी में फोब वॉलर ब्रिज ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता। फोब को यह अवॉर्ड 'फ्लीबैग' के लिए मिला।
कैटेगरी | विनर | नॉमिनी |
बेस्ट मोशन पिक्चर | 1917 | द आयरिशमैन, जोकर, मैरिज स्टोरी, द टू पोप्स |
बेस्ट एक्टर | जोकिन फीनिक्स (जोकर) | क्रिश्चियन बेल, एंटोनियो बैंड्रियास, एडम ड्रायवर, जोनाथन प्राइस |
बेस्ट एक्ट्रेस | रीनी जेलवेगर | सिंथिया इरीवो, स्कारलेट जॉनसन, साओर्स रोनेन, चार्लीज थेरोन, |
बेस्ट डायरेक्टर | सैम मेंडिस (1917) | बॉन्ग जून हू (पैरासाइट), टॉड फिलिप्स (जोकर), मार्टिन स्कोरसे (द आयरिशमैन), क्वेंटिन टैरेंटीनो (वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड) |
बेस्ट मोशन पिक्चर- म्यूजिकल और कॉमेडी | 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' | डॉलमाइट इज माय नेम, नाईव्स आउट, रॉकेटमैन, जोजो रैबिट |
बेस्ट परफॉर्मेंस इन टेलीविजन सीरीज - म्यूजिकल और कॉमेडी (एक्टर) | रैमी यूसुफ | माइकल डगलस (द कॉमिन्सकी मैथड), (द पॉलिटीशियन), (लिविंग विथ योरसेल्फ), |
बेस्ट परफॉर्मेंस इन लिमिटेड सीरीज और मोशन पिक्चर- टेलीविजन (एक्टर) | रसेल क्रो | जैरेड हैरिस (चेरनोबिल), सैम रॉकवेल (फोस/वर्डन), क्रिस्टोफर अबॉट (कैच-22), साशा बैरॉन कोहेन (द स्पाय), |
बेस्ट टेलीविजन सीरीज - ड्रामा | सक्सेशन | बिग लिटिल लाइस, द क्राउन, किलिंग ईव, द मॉर्निंग शो |
बेस्ट परफॉर्मेंस इन टेलीविजन सीरीज - म्यूजिकल और कॉमेडी (एक्ट्रेस) | फोब वॉलर ब्रिज (फ्लीबैग) | क्रिस्टीना एपलगेट (डेड टू मी), रशेल ब्रोसनन (द मार्वलस मिसेज मैसल), कर्स्टन डंस्ट (ऑन बिकमिंग ए गॉड इन सैंट्रल फ्लोरिडा), नताशा ल्योन (रशियन डॉल) |
बेस्ट मोशन पिक्चर- फॉरेन लैंग्वेज | पैरासाइट (दक्षिण कोरिया ) | पोट्रेट ऑफ ए लेटी ऑन फायर (फ्रांस), द फेयरवेल (यूएसए), लेस मिजरेबल्स (फ्रांस), पेन एंड ग्लोरी (स्पेन), |
बेस्ट परफॉर्मेंस इन टेलीविजन सीरीज - ड्रामा (एक्टर) | ब्रायन कॉक्स (सक्सेशन) | किट हैरिंगटन (गेम ऑफ थ्रोन्स), रैमी मलिक (मिस्टर रोबोट), बिली पोर्टर (पोस) |
बेस्ट स्क्रीनप्ले- मोशन पिक्चर | क्वेंटिन टैरेंटीनो (वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड) | स्टीवन जिलियन (द आयरिशमैन), नोआह बॉमबाश (मैरिज स्टोरी), बॉन्ग जून हू, हा जी वॉन (पैरासाइट), एंथनी मैकॉर्टन (द टू पोप्स), |
बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग- मोशन पिक्चर | आय एम गोना लव मी अगेन (रॉकेटमैन) | इंटू द अन्नोन (फ्रोजन 2), स्पिरिट (द लॉयन किंग), स्टैंड अप (हैरियट), ब्यूटिफुल घोस्ट्स (कैट्स) |
बेस्ट मोशन पिक्चर- एनिमेटेड | मिसिंग लिंक | फ्रोजन 2, हाऊ टू ट्रेन योर ड्रेगन: हिडन वर्ल्ड, द लॉयन किंग, टॉय स्टोरी 4 |
बेस्ट पर्फोरमेंस इन सपोर्टिंग रोल इन मोशन पिक्चर (एक्ट्रेस) | लॉरा डर्न | एनेट बेनिंग, जैनिफर लोपेज, मार्गोट रॉबी, कैथी बेट्स |
बेस्ट टेलीविजन सीरीज- म्यूजिकल और कॉमेडी | फ्लीबैग | बैरी, द कॉमिन्सकी मैथड, द मार्वलस मिसेज मैसल, द पॉलिटीशियन |
बेस्ट एक्ट्रेस- सिरीज, लिमिटेड सीरीज और मोशन पिक्चर में सपोर्टिंग रोल | पैट्रीशिया आर्केट | टोनी कॉलेट, मेरिल स्ट्रीप, एमिली वॉटसन, हेलेना बोन्हेम कार्टर |
बेस्ट पर्फोरमेंस इन टेलीविजन सीरीज- ड्रामा (एक्ट्रेस) | ओलिविया कॉलमैन (द क्राउन) | जेनिफर एनिस्टन (द मॉर्निंग शो), जोटी कॉमर (किलिंग ईव), निकोल किडमैन (बिग लिटिल लाइस), रीस विदरस्पून (द मॉर्निंग शो) |
बेस्ट पर्फोरमेंस इन लिमिटेड सीरीज और मोशन पिक्चर- टेलीविजन (एक्ट्रेस) | मिशेल विलियम्स (फोस/वर्डन) | कैटलिन डेवर (अनबिलीवेबल), जोई किंग (द एक्ट), हैलन मिरन (कैथरीन द ग्रेट), मैरिट वेवर (अनबिलीवेबल) |
बेस्ट टेलीविजन लिमिटेड सीरीज और मोशन पिक्चर | चेरनोबिल | द लाउडेस्ट वॉयस, अनबिलीवेबल, कैच-22, फोस/वर्डन |
बेस्ट ओरिजिनल स्कोर- मोशन पिक्चर | हिल्डर गुडनाडोटिर (जोकर) | थॉमस न्यूमैन (1917), डैनियल पैमबर्टन (मदरलैस ब्रूक्लिन), एल्कजेंड्रे डेस्पले (लिटिल वीमन), रैंडी न्यूमैन (मैरिज स्टोरी) |
बेस्ट पर्फोरमेंस इन सपोर्टिंग रोल इन मोशन पिक्चर (एक्टर) | ब्रैड पिट | टॉम हैंक्स, एंथनी हॉपकिन्स, अल पचीनो, जो पेस्की |
बेस्ट पर्फोरमेंस इन मोशन पिक्चर- म्यूजिकल और कॉमेडी (एक्टर) | टैरोन ईगर्टन | डैनियल क्रैग, रोमन ग्रिफिन डेविस, लियोनार्डो डी कैपरियो, एडी मर्फी |
बेस्ट पर्फोरमेंस इन मोशन पिक्चर- म्यूजिकल और कॉमेडी (एक्ट्रेस) | ऑक्वाफीना | एना डे आर्मस, केट ब्लेंशेट, बीनी फेल्डस्टीन |
बेस्ट एक्टर- सिरीज, लिमिटेड सीरीज और मोशन पिक्चर में सपोर्टिंग रोल | स्टैलन स्कार्सगार्ड (चेरनोबिल) | एलन आर्किन, कीरन कल्किन, एंड्रयू स्कॉट, हैन्री विंकलर |
सेलिब्रिटीज का रेड कार्पेट पर वॉक
- सेरेमनी में शिरकत करने के लिए नॉमिनेटेड सितारे और इंडस्ट्री से जुड़ी हस्तियां रेड कार्पेट पर वॉक किया। विश्व सिनेमा में अपने योगदान और एक्टिंग के लिए टॉम हैंक्स को 'सेसिल डी मिल' अवॉर्ड दिया गया। वहीं टीवी के क्षेत्र में अपनी परफॉर्मेंस और योगदान के लिए एलन डी जेनेरस को 'कैरॉल बर्नेट अवॉर्ड' से नवाजा गया।
- साल 2019 में बेस्ट मोशन पिक्चर का खिताब 'बोहेमियन रैपसोडी' ने जीता था। वहीं बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब 'द वाइफ' के लिए ग्लेन क्लोज और 'बोहेमियन रैपसोडी' के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड रैमी मलिक को दिया गया था।
इस बार भी कोई महिला निर्देशक को नहीं मिला नॉमिनेशन
77वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में एक भी फीमेल डायरेक्टर को नॉमिनेट नहीं किया गया है। अंग्रेजी वेबसाइट हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक साल 1984 में पहली और आखिरी बार महिला डायरेक्टर बार्बरा स्ट्रीसैंड ने 'येंटल' के लिए बेस्ट डायरेक्टर खिताब जीता था। वहीं 2015 के बाद से किसी भी महिला निर्देशक को नॉमिनेशन नहीं मिला। साल 2018 में नताली पोर्टमैन ने इस बात की निंदा की थी। बेस्ट डायरेक्टर के लिए नॉमिनेशन बताते हुए उन्होंने कहा था कि यहां सभी पुरुष हैं।